Rudrapur News: विश्व कप पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में किच्छा के दिव्यांश ने जीता गोल्ड मेडल
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: किच्छा। किच्छा के दिव्यांश अवस्थी ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित विश्वकप पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग की 200 किलोग्राम डेडलिफ्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांश की सफलता पर विधायक तिलकराज बेहड़ समेत क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। दिव्यांश बसंत गार्डन निवासी संजय कुमार अवस्थी और प्रीति अवस्थी के पुत्र हैं। दिव्यांश ने बताया कि 11 अक्तूबर को काठमांडू में वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 18 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर वर्ग की 200 किलोग्राम डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व वह हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक, हरिद्वार में आयोजित नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.