रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा बाईपास रोड स्थित रोडवेज के निकट श्री विश्वकर्मा मार्केट के करीब 50 दुकानदारों ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दुकानें खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय देने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से यहां छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं और यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। कहा कि वर्षाकाल के बीच अचानक बिजली काटे जाने और दुकानें खाली करने के निर्देश से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनके पास सामान सुरक्षित रखने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान नहीं है और न ही तत्काल रोजगार का दूसरा साधन उपलब्ध है। दुकानदारों ने बताया कि मेयर विकास शर्मा ने उन्हें जिलाधिकारी से समय बढ़ाने का अनुरोध कर...