Rudrapur News: विश्वकर्मा जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष ने की वाहनों की पूजा
रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- Rudrapur News: खटीमा। विश्वकर्मा जयंती पर गुरुवार को नगर पालिका में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल रहा। नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी पालिका कर्मचारियों के साथ नगर पालिका के वाहनों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से नगर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। उनके प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ कार्य करने से कर्म के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को भी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए नगर की स्वच्छता, व्यवस्था एवं विकास कार्यों में निरंतर सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Vishwakarma puja wishes: विश्वकर्मा पूजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.