रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। विवाहिता की मौत के मामले में उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। भोगपुरडाम, जसपुर निवासी मंगत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सिमरन कौर का पांच वर्ष पहले सिसईखेड़ा निवासी गुरचरन सिंह से विवाह हुआ था। मंगत सिंह के अनुसार पति गुरचरन सिंह, ससुर बलवीर सिंह और सास ज्ञान कौर दहेज के लिए सिमरन से मारपीट और गाली-गलौज करते थे। आरोप है कि वे दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करते थे। दो अगस्त को गुरचरन के जीजा आकाश सिंह ने सिमरन की मौत की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...