Rudrapur News: विपिन बने रामलीला और राम मंदिर समिति के अध्यक्ष
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: खटीमा। श्रीपुर बिचुवा में रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्राम सभा में श्री आदर्श रामलीला एवं राम मंदिर प्रबंधन समिति (रजि.) श्रीपुर बिचुवा की आम गोष्ठी रविवार को आयोजित की गई। इसमें विपिन सिंह रावत को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। बहादुर जोरा को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति में हिमांशु भंडारी सचिव, प्रदीप चौंसाली कोषाध्यक्ष, हेमंत खनका उपाध्यक्ष, रमेश तिवारी प्रवक्ता व मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। गोष्ठी के दौरान समिति की ओर से आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश सिंह महर, उमेश कापड़ी, लक्ष्मीदत्त भट्ट, नित्यानंद भट्ट, शेषराज कापड़ी और कृपाल दत्त भट्ट आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में पहली बार पर्वतीय समाज की रामलीला का शुभारंभंह इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.