Rudrapur News: विधिक प्राधिकरण की ओर से स्कूल में किया पौधरोपण
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजिया महोलिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को कानून की जानकारी भी दी गई। प्राधिकरण के सदस्यों ने बच्चों को बताया कि कानून की जानकारी होने पर कोई भी व्यक्ति किसी के साथ अन्याय नहीं कर सकता। कानून संबंधी जानकारी देने के बाद प्राधिकरण के सदस्यों ने स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के साथ परिसर में पौधरोपण किया। यहां प्राधिकरण के सदस्य अधिवक्ता लाल सिंह राणा, प्रधानाचार्य अंजुम आलम, लीला रौतेला, पूरन सिंह, मंजू बिष्ट, रेखा, भगवती राणा, प्रीति राणा, शुभम राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.