Rudrapur News: विधायक बेहड़ ने कांग्रेसियों को दिलाई हिमालय प्रतिज्ञा
रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- Rudrapur News: किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाते हुए हिमालय की रक्षा का संकल्प लिया। शुक्रवार को अपने आवास विकास स्थित कार्यालय पर हिमालय प्रतिज्ञा दिलाते हुए विधायक बेहड़ ने बताया कि विराट पर्वतराज हिमालय हमारे देश का मस्तक है। हिमालय दुनिया के बड़े भूभाग के लिए जलवायु, जल जीवन व पर्यावरण का आधार है। हम सभी को हिमालय की रक्षा का शपथ लेनी चाहिए। शपथ लेने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, रामबाबू, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता कश्यप, नजाकत खान, विनोद कोरंगा, जीवन जोशी, मेजर सिंह, दलजीत खुराना, छोटे लाल कोली, डिंपल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.