Rudrapur News: विधायक अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण
रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सामिया लेक सिटी में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने लोकार्पण किया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार जताया। विधायक अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की जरूरत और जनभावनाओं के अनुरूप सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, धार्मिक स्थलों सहित जनसुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। मंदिरों के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष डॉ. कुंदन सिंह राठौड़, एसपी साहू, अनिल चौधरी, मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश पांडे, अमरजीत सिंह, साकेत त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.