Rudrapur News: विद्यालय से चोरी सामान समेत आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर सामान चुराने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि आठ जुलाई को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुंवरपुर के बंद परिसर का ताला तोड़कर चोर ने सामान चुराया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं उनकी वायरिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रधानाचार्य विकास पाण्डेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी रोशन लाल पुत्र रामसकल निवासी ग्राम गोठा को गोठा से बैगुल डाम जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गई स्प्रे मशीन बरामद की। टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसई जावेद मलिक, एसआई कैलाश देव, श्रीभुवन, अशोक बोरा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.