Rudrapur News: विद्यार्थियों ने किया सिलेंडर में लगी आग बुझाने का अभ्यास
रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: खटीमा। अग्निशमन विभाग ने गुरुवार को स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों व शिक्षकों को गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के तरीके बताकर उन्हें अभ्यास कराया। बंद कमरे में लगी आग के कारण धुएं में फंसे व्यक्ति को विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्ट्रेचर की सहायता से रेस्क्यू किया गया। बंद कमरे में लगी आग के कारण धुएं में फंसे व्यक्ति को बीए सेट पहन सुरक्षित निकालकर विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्ट्रेचर की सहायता से रेस्क्यू किया गया। प्रशिक्षण देने में विभाग की टीम का नेतृत्व लीडिंग फायरमैन राजेन्दर सिंह मल ने किया। टीम में फायरमैन त्रिभुवन प्रसाद, राजेन्द्र सिंह, रंजना खर्कवाल, सोनिया राय, निकिता मेहता शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.