रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: खटीमा। शिक्षा भारती इंटर कॉलेज में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को उनके अधिकार, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। शिविर के मुख्य अतिथि सचिव तहसील विधिक सेवा समिति खटीमा आशीष तिवारी रहे। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा के उपाय और टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए निशुल्क अधिवक्ता मिलने के संबंध में जानकारी दी गई। एसआई संतोषी नेगी ने पॉस्को एक्ट के बारे में बताया और फेसबुक फ्रेंडशिप से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज के एमडी विनय पांडेय ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीसी उप्रेती, हेमलता पाठक, मीरा देवी, पिंकी राणा, विमल कुमार, विमला मुंडेला, आरबी सिंह, विनोद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: पॉक्स...