रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विकास कार्यों में देरी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने आगामी विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर उन्हें शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंगलवार को विधायक कार्यालय में आयोजित बैठक में बेहड़ ने अधिकारियों को फुलसुंगी से फुलसुंगा तक 1.8 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण, सिरौली कलां में एक किलोमीटर आंतरिक सड़कों के निर्माण तथा शिमला मलसा-गिरधरपुर रोड से नीलकंठ कॉलोनी तक 500 मीटर सड़क निर्माण के आगणन जल्द तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य योजना के तहत बंडिया रेलवे फाटक से नमक फैक्ट्री रोड तक 1.5 किलोमीटर सड़क, नजीबाबाद में चीमा लेन रोड के 1....