रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: सितारगंज। वाहन चोरी गिरोह के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना गौरव कश्यप समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई थीं। वांछित आरोपी राजवीर पुत्र प्रदुमन निवासी नई बस्ती गोठा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के दौरान एक संदिग्ध चोरी की बाइक बरामद हुई है। बरामद बाइक के संबंध में आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...