रुद्रपुर, नवम्बर 23 -- Rudrapur News: ​सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के बिजटी मार्ग पर रविवार मध्य रात्रि में अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार बीएससी के छात्र और खाड़ी देश से छुट्टी पर घर आए युवक की मौत हो गई, जबकि तीसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ​जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात 19 वर्षीय साहिल अंसारी पुत्र मो. यासीन, 21 वर्षीय मोनिस खान पुत्र हनीफ खान और 21 वर्षीय जुनैद पुत्र मेजर खान निवासी ग्राम बिथा अकबर बाइक से बिजटी मार्ग होकर मझौला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिजटी मार्ग पर बरहनी चौकी क्षेत्र, थाना अमरिया एवं सितारगंज बॉर्डर के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ​हादसे के बाद तीनों घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहिल और मोनिश को ...