रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े दंपति को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, काशीपुर के ग्राम गोबिंद नगर निवासी हरप्रीत सिंह ने तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे उसके माता-पिता बाइक से जा रहे थे। बगवाड़ा नवीन मंडी क्षेत्र में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वे साइड में खड़े हुए थे। इसी दौरान पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन और चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...