रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार रात्रि दरऊ पुलिस चौकी इंचार्ज पवन जोशी पुलिस टीम के साथ बंगाली कालोनी रोड पर गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम आबिद पुत्र जाबिर निवासी इंद्रानगर सिरौलीकलां पुलभट्टा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...