Rudrapur News: वारदात की फिराक में घूम रहा आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: किच्छा। वारदात की फिराक में घूम रहे युवक को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार शाम पुलिस टीम कुरैशी मोहल्ले में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक चाकू लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैजान पुत्र अखलाक निवासी वार्ड 15 किच्छा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाकू का भय दिखाकर लोगों से पैसे छीनने का काम करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.