Rudrapur News: वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। दक्षिणी जौलासाल वन क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचता बिही में वन विभाग और छात्र-छात्राओं के साथ वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। रेंजर महेश जोशी ने छात्रों को वन्य प्राणी, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वन्य प्राणी, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण से संबंधित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वन एवं वन्य प्राणी सुरक्षा के लिए सभी ने शपथ ली। यहां प्रधानाचार्य पवन कुमार उपाध्याय, बांधू सिंह राणा, वन दरोगा दिनेश चंद जोशी, संजीव कुमार, ओमकार, विवेक सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.