Rudrapur News: लोहियाहेड पावर हाउस में उत्पादन पहुंचा 34 मेगावाट
रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: खटीमा। शारदा नहर का जलस्तर बढ़ने से लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन बढ़कर 34 मेगावाट पहुंच गया है। नहर में करीब 10 हजार क्यूसेक पानी उपलब्ध होने से पावर हाउस की तीनों टरबाइन मशीनें संचालित हो रही हैं। 41.4 मेगावाट क्षमता वाले लोहियाहेड पावर हाउस में वर्तमान में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। तीनों टरबाइन चलाने के लिए करीब 10 हजार क्यूसेक पानी की आवश्यकता होती है। तीनों टरबाइन संचालित होने से बिजली उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। लोहियाहेड पावर हाउस के उप महाप्रबंधक पुनीत कुमार ने बताया कि शारदा नहर में 10 हजार क्यूसेक से अधिक पानी उपलब्ध होने से बिजली उत्पादन बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.