रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में खुद को स्टेट बैंक की कर्मचारी बताकर बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से 2.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी महिला और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। नेताजी सुभाष कॉलोनी वार्ड नंबर-2 निवासी कल्पना बढ़ाई ने मंगलवार को एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला से हुई थी। महिला ने खुद को स्टेट बैंक की कर्मचारी बताते हुए लोगों को लोन दिलाने की बात कही। मकान निर्माण के लिए उन्होंने 13 लाख रुपये के लोन की मांग की तो महिला ने बैंक में लेनदेन का रिकॉर्ड दिखाने के लिए पहले छोटे-छोटे लोन लेने की बात कही। पीड़िता के अनुसार, आरोपी म...