रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: कूटरचित दस्तावेजों के मामलों में राजस्व उप निरीक्षकों के निलंबन से नाराज संघ एक अक्तूबर से आंदोलनरत दो हजार से अधिक आवेदन लंबित, निलंबित कर्मचारियों की बहाली समेत छह मांगों पर अड़ा संगठन

लेखपाल संघ का कार्य बहिष्कार जारी रुद्रपुर, संवाददाता। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्रमाणपत्र जारी होने के मामलों में राजस्व उप निरीक्षकों के निलंबन के विरोध में उत्तराखंड लेखपाल संघ का कार्य बहिष्कार जारी है। एक अक्तूबर से चल रहे आंदोलन के कारण जिले की तहसीलों में आय, जाति और स्थायी निवास प्रमाणपत्रों के दो हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं। संघ ने छह मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

संघ की छह मांगें संघ की ऊधमसिंह नगर जिला शाखा ने 28 सितंबर को रुद्रपुर में हुई बैठक में मां...