Rudrapur News: लूटपाट में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मलसी निवासी एयरटेल पेमेंट बैंक कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर फ्लाईओवर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पसियापुर, बिलासपुर निवासी तरसेम सिंह को दबोचा। उसके कब्जे से 50 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में लूटपाट में शामिल होने की बात कबूल की है। मामले में अब तक किशोर समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मलसी निवासी विनीत पाठक एयरटेल पेमेंट बैंक में कलेक्शन का काम करता है। आठ अगस्त की रात बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ लूट की थी। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दो अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है और जल्द उनकी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.