रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: खटीमा। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय में पीने के पानी की समस्या से विद्यार्थी परेशान हैं। शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने पानी की समस्या के कारणों की जानकारी ली। पता चला कि महाविद्यालय की पाइप लाइन में कई जगह लीकेज है, जिसकी वजह से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। रोहित जोशी ने प्राचार्य को पानी की समस्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन में लीकेज के कारण पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने प्राचार्य से लीकेज की समस्या दूर कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...