रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: किच्छा। लालपुर की हाजी पार्किंग में ट्रक के केबिन में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद ने बताया कि ट्रक चालक जसवीर सिंह पुत्र रुल्दाराम निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा ट्रक में सामान लेकर बुधवार को लालपुर आया था। उसने ट्रक हाजी पार्किंग में खड़ा किया और रात में खाना खाने के बाद केबिन में सो गया। कुछ देर बाद साथियों ने उसे अचेत अवस्था में देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से जसवीर को रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ...