रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। लालपुर में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पहाड़ी कॉलोनी कच्ची खमरिया लालपुर निवासी 30 वर्षीय शुभम नेगी पुत्र कुंवर सिंह टीवी मुक्त भारत संस्था में फील्ड वर्कर था। सोमवार रात करीब 10 बजे एनएच-74 पर लालपुर में पेट्रोल पंप के समीप शुभम अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एनएचएआई की एंबुलेंस से शुभम को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी कैमरों क...