रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर की रोवर-रेंजर इकाई की ओर से मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान रोवर एवं रेंजरों ने पूरे उत्साह, साहस और टीम भावना के साथ एक शानदार वॉच टावर का निर्माण किया। साथ ही रोवर-रेंजर आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सेवा भावना का विकास करना है। यह भी पढ़ें- Banka News: अनुशासन और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़कर तैयार होंगे नन्हे स्काउट, राष्ट्रपति...