Rudrapur News: रोडवेज स्टेशन के पास दो पक्षों में मारपीट, पथराव, एक घायल
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। बीती रात रोडवेज स्टेशन के पास दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रम्पुरा वार्ड 22 निवासी सुनीता ने बताया कि गुरुवार रात करीब दस बजे उसके बेटे राजेश के मोबाइल पर एक कॉल आई। इस पर राजेश घर से चला गया। वहीं रोडवेज स्टेशन के पास उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। वहीं हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजेश को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे बरेली रेफर किया गया है। वहीं एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि रोडवेज के पास दो पक्षों में मारपीट में राजेश घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.