Rudrapur News: रैपिडो के निजी वाहनों से सवारी ढोने का आरोप, टेम्पो यूनियन का प्रदर्शन
रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रैपिडो के माध्यम से निजी वाहनों से यात्रियों का व्यावसायिक परिवहन किए जाने के आरोप को लेकर रुद्रपुर के सीएनजी टेम्पो और ऑटो चालकों ने आक्रोश जताया। सोमवार को सीएनजी टेम्पो यूनियन के अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में चालक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मोहित कोठारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रैपिडो से जुड़े निजी वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कॉमर्शियल वाहन चालक परमिट, टैक्स, फिटनेस और बीमा समेत परिवहन विभाग के नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालित करते हैं। आरोप लगाया कि निजी वाहनों से यात्रियों का व्यावसायिक परिवहन किए जाने से सीएनजी टेम्पो, ऑटो और टैक्सी चालकों के रोजगार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.