Rudrapur News: रेहान बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव
रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- Rudrapur News: खटीमा। खटीमा के रेहान अंसारी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। बीते शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने रेहान का स्वागत किया। रेहान ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में भुवन कापड़ी और गोपाल राणा को जीत दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, विनोद चंद, सतपाल राणा, राजकिशोर सक्सेना, नासिर खान, गुफरान रजा, बीना राणा, पंकज टम्टा, दीपक चंद, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.