Rudrapur News: रेलवे पटरी पर मिला ग्रामीण का शव
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: किच्छा। किच्छा-पंतनगर रेलवे स्टेशन के मध्य तीसरी मिल पर ग्रामीण का शव पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तीसरी मिल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बुधना पुत्र बंधन मिस्त्री निवासी पीको राजपुरा, गडरियाबाग, किच्छा के रूप में हुई। बुधना मजदूरी करता था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.