Rudrapur News: रुद्रपुर में 51 युवाओं को मिला मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ, 10 आवेदन रिजेक्ट
रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- योजना के तहत ऋण आवेदनों को मंजूरी Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का बड़ा सहारा बन रही है। रुद्रपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के तहत 61 लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया। इनमें से 51 आवेदनों को बैंकों ने मंजूरी दे दी, जबकि 10 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। जिला उद्योग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, योजना का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना है, ताकि वे नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाले बन सकें। इसके तहत ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग, जनरल स्टोर, वेल्डिंग शॉप, डेयरी, बेकरी और सर्विस सेंटर जैसे छोटे व्यवसायों के लिए ऋण दिया जाता है। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी बीसी बुधानी ने बताया कि 61 आवेदकों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.