Rudrapur News: रुद्रपुर में 29 प्रतिबंधित कछुओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की सुरक्षा टीम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 जीवित प्रतिबंधित कछुए बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विभाग ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी (किच्छा) शशि देव के निर्देशन में प्रभारी सुरक्षा दल कैलाश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने ट्रांजिट कैंप निवासी राजेश सरकार पुत्र नितई सरकार के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान बाथरूम में रखे एक टब से 29 जीवित प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए, जिन्हें अवैध व्यापार के उद्देश्य से रखा गया था। वन विभाग ने आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अभिरक्षा में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.