रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक रामलीला मंचन से पूर्व बुधवार को महावीर ध्वज यात्रा निकाली गई। जो लक्ष्मी नारायण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। यात्रा में श्रीराम और हनुमान का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा, सुशील गाबा ध्वज लेकर आगे चल रहे थे। यात्रा के दौरान लोगों को सपरिवार मंचन देखने को निमंत्रण पत्र भी बांटे गए। समापन बस स्टैंड रामलीला मैदान में हुआ, जहां ध्वज स्थापित किया गया। यहां कमेटी अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री सुशील गाबा, अमित गंभीर, नरेश शर्मा, विजय अरोरा, हरीश अरोरा, अमित अरोरा बॉबी, सुभाष खंडेलवाल, विशाल भुड्डी, गौरव तनेजा, सचिन मुंजाल, मोहन लाल गुड्डी, हरीश सुखीजा, आशीष ग्रोवर आशू रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हनुमान जी का झंडा निकालकर रामलीला मैदान में किया स्थापित

हिंदी हिन्दुस्त...