रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- जाट समाज के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सामुदायिक भवन Rudrapur News: रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने किच्छा रोड पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को जाट समाज को समर्पित करने और समाज के लिए सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। उत्तराखंड जाट महासभा की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मेयर का स्वागत किया गया। समारोह में चौधरी चरण सिंह वेलफेयर सोसाइटी ने जाट भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा। संस्था ने बताया कि रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में जाट समाज के हजारों परिवार रहते हैं, लेकिन सामाजिक, सांस्कृतिक और वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उनके पास अपना सामुदायिक केंद्र नहीं है। मेयर ने कहा कि प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नामकरण जाट समाज की इच्छा के अनु...