रुद्रपुर, अगस्त 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। एआरटीओ कार्यालय परिसर में बुधवार को निर्मल आई इंस्टीट्यूट, ऋषिकेश के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य वाहन चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दृष्टिदोष के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना रहा।

शिविर का परिणाम शिविर में कुल 75 वाहन चालकों व नागरिकों की आंखों की जांच की गई। विशेषज्ञ टीम ने दूर और पास की दृष्टि के साथ आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं की भी जांच की। जांच के बाद दृष्टि दोष से पीड़ित 21 जरूरतमंद चालकों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में निर्मल आई इंस्टीट्यूट की टीम के वरिष्ठ नेत्र सहायक संतु यादव, जनसंपर्क अधिकारी वसीम खान, नेत्र सहायक आशीष गंगवार, सहायक बलराज सिंह और मन...