Rudrapur News: रुद्रपुर में दिनभर रुक-रुककर बारिश, गर्मी से मिली राहत
रुद्रपुर, अगस्त 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में रविवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि, लगातार बारिश के चलते शहर में जलभराव और कीचड़ की समस्या भी सामने आई। मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कों के अलावा कई कॉलोनियों और क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में रुद्रपुर में 31.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 95 प्रतिशत और दोपहर में 93 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने किया बुरा हाल, बढ़ा तापमान पूर्व-दक्षिण-प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.