रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात के अवसर पर बुधवार को शहर में मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। खेड़ा बस्ती स्थित ईदगाह मैदान से सुबह दस बजे शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए डीडी चौक पहुंचा। यहां गांधी कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और जगतपुरा से आए जुलूस भी इसमें शामिल हुए। इसके बाद जुलूस नैनीताल हाईवे होते हुए इंदिरा चौक पहुंचा और अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने देश और प्रदेश की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: किच्छा में गूंजे सरकार की आमद मरहबा विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। प्रशासन के निर्देश के चलते नए रूट...