Rudrapur News: रुद्रपुर में जल्द बनेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शहर के युवाओं को जल्द हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी मिलने जा रही है। गुरुवार को मेयर विकास शर्मा और सीडीओ दिवेश शाशनी ने नगर निगम अधिकारियों के साथ पुरानी तहसील भवन में प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने भवन की संरचना, उपलब्ध स्थान और आवश्यक संसाधनों का आकलन करते हुए परियोजना को शीघ्र शुरू करने पर चर्चा की। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सहयोग से यह परियोजना जल्द धरातल पर उतरेगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समृद्ध बुक बैंक, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, कंप्यूटर लैब, हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल स्टडी मटेरिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.