रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। दीपावली और त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को रुद्रपुर के मुख्य बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और मिठाई के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं, नेशनल बेकरी और साहनी बेकरी में कई उत्पादों पर निर्माण तिथि (एमएफडी) और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान मिठाई के दो नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान नेशनल बेकरी और साहनी बेकरी के कई उत...