रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर-गदरपुर हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय जाने वाले बाईपास कट के पास पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कार से 21.450 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रुद्रपुर में फुटकर में बेचते थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को उपनिरीक्षक इंदर सिंह ढेला और एएनटीएफ की संयुक्त टीम हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय जाने वाले बाईपास कट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान त्रिशूल चौक की ओर से हरियाणा नंबर की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर टीम ने ब्लॉक मार्ग पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया और उसमें सवार ...