रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने सिटी क्लब से डीडी चौक तक मुख्य निवार्चन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। डीडी चौक पर पुतला फूंका। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग को भंग करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों निर्वाचन आयुक्तों को तत्काल पद से हटाये जाने और इनके पूर्व में लिए गए फैसलों को निरस्त करने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम वित्त और राजस्व कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से डीएम को भेजा। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में इकट्ठे हुए। यहां आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उत्तराखंड कांग्र्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव, उपनेता प्रतिपक्ष भुव...