Rudrapur News: रुद्रपुर के नीलकंठ धाम में किया पौधरोपण
रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर संवाददाता। गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को नीम के पौधे रोपे गए। इस दौरान मेयर विकास शर्मा और दर्जाधारी सुरेश कोली की उपस्थिति में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पौधे रोपे। यहां कुल 200 पौधे लगाने की योजना है। मेयर ने प्रस्ताव दिया था कि रुद्रपुर शहर में बड़ी संख्या में नीम के पेड़ लगाए जाएं। नगर निगम पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था ठीक से करता है तो पूरा सहयोग दिया जाएगा। पर्यावरणविद डॉ. आशुतोष पंत ने बताया कि यदि नीलकंठ धाम का पौधरोपण सफल रहता है तो जुलाई 2027 में शहर में पांच हजार नीम के पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें पौधों सहित उनका पूरा सहयोग रहेगा। इस दौरान अरुण कुमार, फूल सिंह और प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.