Rudrapur News: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ईसीजी के दौरान चिकित्सक को मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय सोना गुप्ता पुत्री नवीन गुप्ता निवासी शिवनगर ट्रांजिंट कैंप ने मंगलवार की रात करीब पौने दस बजे अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जांच के दौरान ईसीजी करने के दौरान डॉक्टर को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसे उन्होंने परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है। मौके पर पहुंचे एसआई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.