रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की ऐतिहासिक एवं पुरातन बस स्टैंड वाली श्रीरामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें समाजसेवी मनोज गाबा को अध्यक्ष, रामभक्त सुशील गाबा को महामंत्री, सीए अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष तथा राजेश छाबड़ा को समन्वयक निर्वाचित किया गया। निवर्तमान महासचिव विजय अरोड़ा ने बताया कि श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मंचन की स्वर्णिम परंपरा को और अधिक भव्य, सुंदर एवं अनुशासित रूप से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कमेटी के संरक्षक तिलक राज बेहड़, निवर्तमान अध्यक्ष एवं सरपरस्त पवन अग्रवाल तथा समस्त सदस्यों की अनुशंसा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 10 अक्टूबर से शुरू होगी खानपुर की प्रा...