रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत विकासखंड स्तरीय टीम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड स्तर पर सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित गतिविधियों की प्रगति, वर्तमान स्थिति और निर्धारित आउटकम की समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी विकासखंडों की गतिविधियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों और टीम सदस्यों को सीबीओ को अधिक प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीप परियोजना का उद्देश्य महज निर्धारित लक्ष्य पूरा करना नहीं, बल्कि महिला समूहों और सामुदायिक संस्थाओं की क्षमता बढ़ाकर उन्हें स्थायी आजीविका और बेहतर व्यवसायिक अवसरों से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Kashipur N...