Rudrapur News: रिश्तेदार बताकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। पुलिस ने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया है। ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर देवकली नानकमत्ता निवासी युवक अजय राना से उसकी जान पहचान हुई। आरोप है युवक ने उसे दूर का रिश्तेदार बताया। इसकी वजह से उसकी युवक से बात होने लगी। युवक ने उससे प्यार होने का नाटक किया। इसके बाद उसने युवक का मोबाइल ब्लॉक कर दिया, लेकिन युवक दूसरे नंबरों से उसे फोन करने लगा। महिला क्षेत्र में ही एक किराये के कमरे में रहती है। आरोप है कि इसके बाद एक जून को युवक उसके कमरे पर आया और धमकाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि 12 जून को युवक फिर उसके कमरे पर आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। इनकार करने पर युवक उसे धम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.