रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बीते 24 घंटों में 32.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बीच-बीच में हुई बूंदाबांदी के कारण बाजारों और प्रमुख सड़कों पर लोगों को छातों का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 97 प्रतिशत और दोपहर में 81 प्रतिशत रही। दक्षिण-पूर्व दिशा से 11.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान दिनभर बादलों से घिरा रहा और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण शहर के बाजारों, कार्यालयों और स्कूलों की...