रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। भूतबंगला से कांग्रेसी पार्षद परवेज कुरैशी ने कोतवाल को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाया है। आरोप है कि 27 अगस्त से एक व्यक्ति अपनी फेसबुक आईडी पर लगातार राष्ट्रीय नेता राहुल, सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी कर फोटो और एआई युक्त वीडियो वायरल कर रहा है। युवक अपनी पहचान भी छिपा रहा है और अधूरे नाम से आईडी बनाई है। उन्होंने कोतवाल से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...