रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़कर सामाजिक चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होने का आह्वान शांतिपुरी, संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तराखंड के महासचिव भुवन चंद्र भगत ने शनिवार को शांतिपुरी के जवाहर नगर में पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों से मुलाकात कर राष्ट्रहित, समाज सेवा और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।भगत ने कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करना है। परिषद से जुड़कर पूर्व सैनिक राष्ट्र सेवा में योगदान देने के साथ ही सामाजिक चुनौतियों और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से परिषद की सदस्यता लेकर संगठन के विस्तार में सहयोग करने की...