Rudrapur News: राशन कार्ड विवाद पर हंगामे की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत बोर्ड बैठक
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक बुधवार को राशन कार्डों के लंबित मामलों को लेकर हुए हंगामे की भेंट चढ़ गई। ग्राम प्रधान संघ ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बैठक का बहिष्कार कर विकासखंड सभागार के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद ब्लॉक प्रमुख को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक स्थगित करनी पड़ी। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि डीएसओ विनोद तिवारी के एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी नया राशन कार्ड नहीं बना है और खुली बैठकों में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित नहीं होते।
विरोध प्रदर्शन का कारण डीएसओ के सभागार पहुंचते ही ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी ग्राम प्रधानों से तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.